गंगा की सफाई के लिए पिछले 116 दिनों से अनशन पर बैठे संत गोपाल दास को ऋषिकेश एम्स से पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया है। वीरवार रात को उन्हें ऋषिकेश एम्स से चंडीगढ़ लाया गया और पीजीआई में भर्ती करा दिया गया। यहां मेडिसिन विभाग के डाक्टर उनका इलाज कर रहे हैं।
हालात खराब होने के बावजूद उन्होंने किसी भी तरह का फ्लूड व लिक्विड लगाने के लिए डाक्टरों को मना कर दिया। हालांकि बाद में उनकी हालत गंभीर होने पर डाक्टरों ने उन्हें फ्लूड लगा दिया। फिलहाल उनकी हालत पहले से बेहतर बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि संत गोपालदास ने जबरन चंडीगढ़ पीजीआई भेजे जाने पर कड़ा ऐतराज जताया और कहा कि वह फुटबाल नहीं हैं जो उन्हें एक जगह से दूसरी जगह भेजा जा रहा है।