फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनाव प्रचार के लिए बिहार रवाना हुए संजय टंडन

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। बिहार विधानसभा चुनाव में प्रचार के लिए पूर्व प्रदेश अध्यक्ष संजय टंडन बिहार रवाना हो गए हैं। बिहार में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 12 चुनावी रैलियां होंगी, जिसमें से टंडन 28 अक्तूबर की रैली के लिए कोआर्डिनेटर के तौर पर जिम्मेदारी संभालेंगे। भाजपा प्रदेश प्रवक्ता गौरव गोयल ने बताया कि संजय टंडन का अनुभव बिहार चुनावों में उपयोग में आएगा। उन्होंने कहा कि पार्टी आश्वस्त है कि बिहार चुनाव में एनडीए प्रचंड बहुमत से जीतेगी व बिहार को सुशासन की सरकार मिलेगी। गोयल ने यह भी बताया कि प्रदेश अध्यक्ष अरुण सूद ने यह सुनिश्चित किया है कि जितने भी बिहारवासी चंडीगढ़ में हैं, प्रदेश भाजपा लगातार उनके संपर्क में है और उन्हें बिहार में सुशासन की सरकार चुनने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें