फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्मार्ट सिटी की रैंकिंग में चंडीगढ़ करेगा टॉप 10 में आने का प्रयास

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। स्मार्ट सिटी रैंकिंग में चंडीगढ़ इस माह टॉप 10 शहरों में अपना नाम शामिल करने का प्रयास करेगा। मनीमाजरा में सातों दिन 24 घंटे पानी सप्लाई, घर-घर से कचरा उठाने वाली गाड़ियों का इसी माह टेंडर होने के बाद रैंकिंग में और सुधार आएगा। ज्ञात रहे कि छह माह में चंडीगढ़ 83वें स्थान से 33वें स्थान पर आ गया है।
विज्ञापन

स्मार्ट सिटी के सीईओ केके यादव ने बताया कि केंद्रीय आवास व शहरी विकास मंत्रालय की ओर से साल में एक बार बैठक होती थी। इसमें मंत्रालय की ओर से सभी स्मार्ट सिटी को प्रोजेक्ट के आधार पर रैंकिंग दी जाती थी। उसके बाद अब हर माह यह बैठक आयोजित की जाने लगी है। हाल ही में जारी की गई रैंकिंग में स्मार्ट सिटी को 42.76 अंकों के साथ 33वां स्थान मिला है। 2019 में शहर 83वें नंबर पर था। स्मार्ट सिटी के जीएम एनपी शर्मा का कहना है कि पहले हम लोगों ने प्रोजेक्ट को रिव्यू किया था। अब जैसे ही टेंडर हो रहे हैं, रैंकिंग में सुधार हो रहा है। हाल ही में 5 एसटीपी का टेंडर हुआ हो चुका है। मनीमाजरा में सातों दिन 24 घंटे पानी सप्लाई का टेंडर लगाया गया है। इस माह फ्रांस का एक प्रतिनिधिमंडल भी आएगा। बात बनी तो शहर में सातों दिन 24 घंटे पेयजल सप्लाई के प्रोजेक्ट पर सहमति मिल सकती है। इसके अलावा घर-घर से कचरा उठाने वाली 390 गाड़ियों का भी टेंडर इसी माह होना है। वहीं, इसलिए स्मार्ट सिटी के लिए अक्तूबर माह महत्वपूर्ण साबित हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें