फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो साल में किसी मंत्री पर नहीं लगा कोई आरोप : टंडन

Sat, 28 May 2016 01:30 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/चंडीगढ़
विज्ञापन
मोदी भाजपा
विज्ञापन
केंद्र में भाजपा की सरकार के दो साल पूरे होने पर ‘विकास पर्व’ का आयोजन किया गया। इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष संजय टंडन ने केंद्र सरकार को भ्रष्टाचार मुक्त सरकार बताते हुए कहा कि बीते दो वर्षों में किसी भी मंत्री पर भ्रष्टाचार का एक भी आरोप नहीं लगा। सरकार जनहित का कार्यों को तेजी से पूरा करने का लक्ष्य लेकर चल रही है। यह आयोजन शुक्रवार को पंजाब भाजपा के कार्यालय में किया गया था।
विज्ञापन


महापौर अरुण सूद ने नगर निगम में अपने कार्यकाल के दौरान हुए कार्यों का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि पार्टी शहर में विकास के इतने काम करवा देगी कि आने वाले निगम चुनावों में सभी वार्डों में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी ही विजयी होंगे। भाजपा के राष्ट्रीय सचिव आरपी सिंह ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार अच्छा काम कर रही है।

राष्ट्रवाद, राष्ट्रीय एकता, समतामूलक समाज का निर्माण, लोकतंत्र की रक्षा जैसे उद्देश्यों को लेकर समाज के हर वर्ग के विकास को लेकर सरकार वचनबद्ध है। इस्पात एवं खान राज्यमंत्री विष्णु देव साईं ने कहा कि केंद्र में भाजपा सरकार के गठन के पूर्व खानों को पूरी तरह से अनदेखा किया जा रहा था।
विज्ञापन


‘पहले आओ पहले पाओ’ के आधार पर चहेतों को बांट कर देश को आर्थिक नुकसान पहुंचाया जा रहा था। भाजपा सरकार ने आते ही इन सब खानों को खुली नीलामी के तहत बेच कर एकत्रित करोड़ों रुपयों से जनहित के कार्यों को शुरू करवाया। 
विज्ञापन



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें