साहब बीबी और गैंगस्टर, पान सिंह तोमर, सिसकियां, मैने गांधी को नहीं मारा, राइट या रांग जैसी फिल्मों के लेखक संजय चौहान अब अपनी कलम दीया मिर्जा के लिए चलाएंगे।
विज्ञापन
चंडीगढ़ लिटरेचर फेस्ट में पहुंचे संजय चौहान ने होटल ताज में बातचीत के दौरान कहा कि वे फिलहाल दीया के लिए लिख रहे हैं। कलात्मक फिल्मों के बारे में उन्होंने कहा कि इनमें अब ट्विस्ट आ गया है।
चमेली, पान सिंह तोमर को भी दर्शक मिले और ऐसे मिले कि सीटें तक कम पड़ गईं। मसाला फिल्मों के दर्शक भी अब सिर्फ ढिसुम ढिसुम नहीं देखना चाहते। उनको कहानी भी चाहिए और एक्शन भी।