फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंडीगढ़ में सफाई कर्मचारियों का विरोध, रैली निकाल घेरा राजभवन, जगह-जगह फैला कचरा

Fri, 22 Jan 2021 02:46 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
चंडीगढ़ में मेयर को ज्ञापन सौंपते सफाई कर्मचारी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
चंडीगढ़ में सफाई कर्मचारियों के विरोध के दौरान शुक्रवार को शहर में अलग-अलग जगह कचरे के ढेर लग गए। कर्मचारियों का एक प्रतिनिधिमंडल मेयर रविकांत शर्मा से मिलने पहुंचा और अपनी मांगों के समर्थन में मेयर को पत्र सौंपा। 
विज्ञापन


मेयर ने आश्वासन दिया कि उनकी समस्याओं का जल्द निस्तारण होगा। फिलहाल वह स्वच्छता अभियान के लिए अपना सहयोग दें।  मांगों के समर्थन में शुक्रवार को अखिल भारतीय मजदूर संगठन चंडीगढ़ के बैनर तले डोर टु डोर गार्बेज कलेक्टर ने सेक्टर 17 से राजभवन तक रैली निकाली। उसके बाद राजभवन का घेराव किया। 


इस दौरान कर्मचारियों ने कचरा सड़क पर फेंक कर विरोध जताया। बाद में मनोनीत पार्षद सचिन लोहटिया ने कर्मचारियों के एक प्रतिनिधिमंडल को प्रशासक के सलाहकार मनोज परिदा से मिलाया और समस्याओं की निस्तारण की मांग की। उसके बाद प्रतिनिधि मंडल मेयर से मिलने पहुंचा।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें