फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: संगरूर की बेटियों ने जीता गोल्ड, इंडिया स्केट गेम्स में शानदार प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। इंडिया स्केट गेम्स 2026 में संगरूर की लड़कियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जूनियर रोलर हॉकी का स्वर्ण पदक अपने नाम किया। सेक्टर-10 स्केटिंग रिंक और केबी डीएवी स्कूल, सेक्टर-7 में खेले गए मुकाबले में संगरूर टीम ने आखिरी लीग मैच में केबी क्लब (1) चंडीगढ़ को 3-1 से हराया।
विज्ञापन

संगरूर टीम ने तीन मैचों में दो जीत और एक ड्रॉ के साथ कुल सात अंक हासिल कर अंक तालिका में शीर्ष स्थान पाया। केबी क्लब (1) चंडीगढ़ दो जीत और एक हार के साथ दूसरे स्थान पर रही और उसे रजत पदक मिला, जबकि केबी क्लब (2) चंडीगढ़ ने कांस्य पदक जीता।
सीनियर महिला रोलर हॉकी वर्ग में चंडीगढ़ टीम ने स्वर्ण पदक हासिल किया। केबी क्लब चंडीगढ़ को रजत और वॉरियर स्पोर्ट्स क्लब संगरूर को कांस्य पदक मिला।
वहीं, इनलाइन हॉकी में जूनियर बालिका वर्ग में पुलिस स्पोर्ट्स क्लब संगरूर ने स्वर्ण पदक जीता। रोलर जेट्स चंडीगढ़ दूसरे और गुरुग्राम स्केटर्स तीसरे स्थान पर रहे। जूनियर बालक वर्ग में डीआरएसए फिरोजपुर ने स्वर्ण पदक अपने नाम किया। रोलर जेट्स चंडीगढ़ को रजत और तमिलनाडु को कांस्य पदक मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें