फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रों और निजी बस चालकों के बीच टकराव

Wed, 27 Aug 2014 10:44 PM IST
अमर उजाला, संगरूर
विज्ञापन
विज्ञापन
अकाल काउंसिल मस्तुआना साहिब के छात्रों और निजी बस कंडक्टर के बीच टिकट के लिए हुआ मामूली टकराव ने विकराल रूप धारण कर लिया है। इसके बाद जहां निजी बसों के चालकों ने बरनाला-बठिंडा मुख्य मार्ग जाम कर दिया, वहीं उनके साथी कॉलेज परिसर में घुस गए।
विज्ञापन


इससे छात्रों व बस चालकों में झगड़ा बढ़ गया। इस दौरान उग्र भीड़ ने बसों के शीशे तोड़ दिए और पास खड़ी कारों को भी निशाना बनाया। इसमें एक बस का कंडक्टर जख्मी हो गया।
छात्रों का कहना था कि उनके पास बस पास होने के बावजूद निजी बसों वाले उनकी जबरदस्ती टिकट काट देते हैं।

यहीं नहीं विरोध करने पर उन्हें बीच रास्ते ही उतार दिया जाता है। यह व्यवहार लड़कों के साथ ही नहीं बल्कि लड़कियों के साथ भी किया जाता है, जिससे छात्रों को खासी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इस दौरान कॉलेज की लड़कियों ने कुछ बसों वालों पर उनके साथ छेड़छाड़ करने के भी आरोप लगाए हैं।
विज्ञापन


इसका विरोध करने पर बस वालों के रखे  गुंडे गुंडागर्दी पर उतारू हो जाते हैं। उन्होंने मांग की कि बसों में छात्रों के साथ हो रही गुंडागर्दी को तुरंत बंद किया जाए। इसके अलावा निजी बसों की रोजाना चेकिंग की जाए, ताकि छात्रों को होने वाली परेशानियों को रोका जा सके।

दूसरी तरफ निजी बस चालकों का कहना था कि उनकी बसों में एक साथ बीस से पच्चीस छात्र चढ़ जाते हैं, जिससे उनकी बस में सवार यात्रियों को परेशानी होती है। टिकट मांगने पर छात्र विरोध करना शुरू कर देते हैं। स्थिति का जायजा लेने डीएसपी, थाना लोंगोवाल एसएचओ गुरमेल सिंह, बड़रुखा चौकी के इंचार्ज निर्मल सिंह पुलिस बल समेत मौके पर पहुंचे। उन्होंने स्थिति को काबू किया। पुलिस ने इस घटना पर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें