फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: संगीता कागड़ा और रिंकू लुबाना समर्थकों समेत कांग्रेस में शामिल

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। नगर निगम चुनाव की तैयारियों के बीच वार्ड नंबर-4 में कांग्रेस ने संगठन विस्तार की गतिविधियां तेज कर दी हैं। इसी कड़ी में समाजसेवी संगीता कागड़ा और वरिंदर रिंकू लुबाना अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ कांग्रेस में शामिल हो गए। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एचएस लक्की ने उनका पार्टी में स्वागत किया। कार्यक्रम में किशनगढ़, इंदिरा कॉलोनी, भगवानपुरा और शास्त्री नगर के लोग शामिल हुए।
विज्ञापन

इस मौके पर पूर्व सरपंच कमल लुबाना, पूर्व मार्केट कमेटी डायरेक्टर गुरबख्श सिंह काला, सोनी पंच, कुलदीप पंच, सतबीर कागड़ा, राजबीर सिंह भारतीय, राज सिंह और आरडब्ल्यूए प्रधान सतबीर सिंह मौजूद रहे। पूर्व मेयर सुरिंदर सिंह, महिला कांग्रेस अध्यक्ष नंदिता हुड्डा, नरेंद्र नंदी, पवन शर्मा, राजीव मोदगिल, अच्छे लाल, हाफिज अनवारुल और मनोज लोबाना सहित पार्टी के कई वरिष्ठ नेता भी पहुंचे।
एचएस लक्की ने कहा कि स्थानीय सामाजिक कार्यकर्ताओं और निवासियों के जुड़ने से संगठन का विस्तार होगा। नए साथियों के सहयोग से वार्ड की समस्याओं को प्रमुखता से उठाने के साथ विकास और जनहित के मुद्दों पर मिलकर काम किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें