फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalandhar: पंजाब रोडवेज डिपो में घुसा सांभर, मचा हड़कंप, तीन घंटे की मशक्कत के बाद किया गया काबू

Mon, 05 Feb 2024 03:48 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब)

सार

डिपो में काम करने वाले लवली ने बताया कि सुबह करीब सात बजे एक नंबर डिपो पर कुछ हलचल हुई। पहले तो कर्मचारियों को लगा कि कुत्ता घूम रहा है। मगर जब उसने छलांग लगाई तो सांभर के आने का पता चला। तुरंत मामले की जानकारी वन विभाग की टीम को दी गई।
विज्ञापन
पंजाब रोडवेज डिपो में घुसा सांभर - फोटो : फाइल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जालंधर में बस स्टैंड के पास पंजाब रोडवेज डिपो में सुबह सांभर घुस आया, जिसके बाद हड़कंप मच गया। सबसे पहले सांभर को डिपो में काम करने वाले कर्मचारियों ने सुबह सात बजे देखा था। 
विज्ञापन


करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद किसी तरह जंगलात विभाग के कर्मचारियों और डिपो के मुलाजिमों के साथ मिलकर सांभर को काबू किया। घटना में किसी प्रकार का कोई नुकसान नहीं हुआ है। 

वहीं, सांभर के पैर पर गंभीर चोट आई है जिसे इलाज के लिए भेजा गया है। डिपो में काम करने वाले लवली ने बताया कि रोजाना की तरह वह अपने काम पर मौजूद थे। सुबह करीब सात बजे एक नंबर डिपो पर कुछ हलचल हुई। पहले तो कर्मचारियों को लगा कि कुत्ता घूम रहा है। मगर जब उसने छलांग लगाई तो सांभर के आने का पता चला। तुरंत मामले की जानकारी वन विभाग की टीम को दी गई। 
विज्ञापन


कुछ देर बाद वन विभाग के दो अधिकारी मौके पर पहुंचे और रेस्क्यू शुरू किया। लवली ने कहा कि जब रेस्क्यू शुरू किया गया तो सांभर डर कर दीवार फांद कर दो नंबर डिपो में पहुंच गया। जब वह बाहर निकलने लगा तो उसे दरवाजा बंद मिला। इतने में सांभर घबराकर दरवाजे से जा टकराया और उसका मुंह दरवाजे में फंस गया। जिसके बाद रस्सियों की मदद से किसी तरह उसे काबू पाया गया। 

सांभर को पकड़कर बेहोश कर अस्पताल भेज दिया, जहां उसके पैर की चोट का इलाज होगा। सांभर के पैर पर काफी गंभीर चोट आई थी। जिसके चलते उसे चलने में परेशानी हो रही थी। इलाज के बाद उसे होशियारपुर के जंगलों में छोड़ दिया जाएगा।
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें