फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रद्धांजलि : बुलेट से तस्वीर बनाकर शूटर दादी को नमन

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। कोरोना का कहर लगातार जारी है। शुक्रवार को प्रसिद्ध निशानेबाज दादी चंद्रो तोमर का कोरोना से निधन हो गया। इस पर कलाकार वरुण टंडन ने शनिवार को बुलेट का प्रयोग करके चंद्रो तोमर की तस्वीर बनाकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
विज्ञापन

राष्ट्रीय स्तर पर 50 से ज्यादा मेडल जीतने वाली शूटर दादी पर बॉलीवुड फिल्म सांड की आंख भी बनी थी। उनकी प्रेरणा से ही उनकी पोती शेफाली ने भी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सम्मान हासिल किए थे। वरुण टंडन ने कहा कि दादी का निधन देश के लिए बड़ा नुकसान है। देश का गौरव बढ़ाने के लिए उन्हें हमेशा याद किया जाएगा। वरुण टंडन इससे पहले भी इस तरह की तस्वीरें बनाते रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें