इस सिख की दिलेरी को सलाम कीजिए, जिसने विदेशी सरजमीं पर पगड़ी को सम्मान दिलाने के लिए वो लड़ाई लड़ी, विदेशी दंग रह गए जज्बा देखकर। ये हैं हरियाणा में अंबाला जिले के रहने वाले गुरिंदर सिंह खालसा, जो एक छोटे से गांव अधोई से निकल कर न्यूयार्क गए और वहां ऐसा काम करके दिखाया कि विश्व में सिख समाज का सिर गर्व से ऊंचा हो गया।
उन्होंने सिख समाज के लोगों में एक हस्ताक्षर अभियान चलाया, जिसके लिए उन्हें संयुक्त राज्य अमेरिका के इंडियाना राज्य में आयोजित विविधता पुरस्कार समारोह में ‘रोजा पार्क ट्रेलब्लेजर अवॉर्ड’से नवाजा गया। यह पुरस्कार समारोह भारतीय अल्पसंख्यक व्यापार पत्रिका (आईएमबीएम) द्वारा आयोजित किया गया।