फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑनलाइन करें कोरोना योद्धाओं को सलाम, अमर उजाला दे रहा मौका, ऐसे ले सकते हैं भाग

Sun, 31 May 2020 03:25 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

कोविड-19 संक्रमण की भयावह तस्वीर के बीच इस खतरनाक वायरस से लोगों को बचाने के लिए कोरोना वारियर्स जी जान से जुटे हैं। घर परिवार की चिंता किए बिना लोगों का जीवन बचाने में जुटे इन लोगों को अमर उजाला का सलाम। इन वारियर्स के प्रति सम्मान का भाव दर्शाने का मौका लेकर आ रहे हैं अमर उजाला कोरोना योद्धाओं को सलाम। यह एक ऑनलाइन कार्यक्रम है।

विज्ञापन


कोरोना योद्धाओं के प्रति आप सम्मान का भाव किसी भी रूप में पेश कर सकते हैं- जैसे काव्य लेखन, चित्रकला, योद्धाओं को समर्पित वीडियो आदि। कार्यक्रम में विशेष सहयोग एचएलपी ग्रुप का है। एचएलपी ग्रुप के डायरेक्टर प्रदीप बंसल का कहना है कि कोरोना महामारी के इस दौर में जहां लोग घरों में अपने परिवार के साथ समय व्यतीत कर रहे हैं, वहीं समाज में कुछ ऐसे लोग जो इस महामारी से दिन-रात लड़ रहे हैं, उन्हें एचएलपी ग्रुप अमर उजाला के साथ कदम से कदम मिलाते हुए इस कार्यक्रम के माध्यम से सलाम करता है।


यह भी पढ़ें- भीख मांगकर समाजसेवा करते हैं राजू, पीएम मोदी भी मुरीद, मन की बात में किया जिक्र, पढ़ें- कौन हैं
विज्ञापन


यह कार्यक्रम ऑनलाइन करवाया जा रहा है, जिसमें लोगों की प्रतिभाएं अमर उजाला चंडीगढ़ फेसबुक पेज और अमर उजाला ऑफिशियल पेज पर दिखाई जाएंगी। चुनिंदा प्रतिभागियों को अमर उजाला की तरफ से आकर्षक उपहार दिए जाएंगे।
विज्ञापन


आइए, मिलकर करें अपने नायकों को सलाम। अपने संदेश (वीडियो, चित्रकला, काव्य/गीत) को https://auevents.in/coronayodha/chandigarh पर क्लिक कर अपलोड करें। अधिक जानकारी के लिए 9988977544 पर संपर्क करें। इस मुहिम से जुड़ने के लिए उक्त कोड को स्कैन करें या नीचे दिए गए लिंक को फॉलो करें।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें