फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस गांव में बनी भारत-पाक की सरहद, सलमान खान और कैटरीना भी पहुंची, जानिए क्या है मामला

Tue, 13 Nov 2018 09:16 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोगा(पंजाब)
विज्ञापन
सलमान खान
विज्ञापन

एक गांव अचानक फिल्म सिटी में बदल गया। वहां लोगों का हूजूम उमड़ पड़ा और फिल्म की शूटिंग भी। अब आप भी सोच रहे होंगे की आखिर ये मामला क्या है। दरअसल लुधियाना के गांव बल्लोवाल में इन दिनों भारत-पाकिस्तान की सरहद बनाई गई है। गांव में ही सारा दिन पाकिस्तान आर्मी और उनकी गाड़ियां घूम रही हैं। आने जाने वाले लोग पाकिस्तानी पहरावे में नजर आ रहे हैं।

विज्ञापन


इसके साथ ही कुछ लोग 1947 के बंटवारे के तुरंत बाद के हालात बयां कर रहे हैं। यह सब लुधियाना में बॉलीवुड स्टार सलमान खान की नई फिल्म भारत के लिए हो रहा है। गांव बल्लोवाल में सलमान खान की प्रोडक्शन टीम ने भारत और पाकिस्तान के अटारी-वाघा बार्डर का सेट बनाया है।

 

विज्ञापन

कैटरीना गाड़ी में तो सलमान पहुंचे बैटरी चलित साइकिल से

बल्लोवाल गांव में तैयार फिल्म का सेट
शूटिंग स्थल पर कैटरीना कैफ शूटिंग के लिए सफेद रंग की मर्सडीज र्में आइं। वहीं सलमान खान बैटरी चलित साइकिल से वहां पहुंचे। किसी को भी उनके आसपास आने की इजाजत नहीं दी जा रही थी। शूटिंग स्थल पर मौजूद लोग अपने स्टार को देखकर खुश थे।  

दर्शकों का तांता लगा
सलमान खान की फिल्म भारत की शूटिंग के दौरान गांव बल्लोवाल काफी फेमस हो चुका है। दूर दराज से लोग अपने चहेते स्टार की एक झलक पाने के लिए उत्सुक हैं। पंजाब पुलिस और प्रोडक्शन हाउस की प्राइवेट सिक्योरिटी ने पूरे सेट को घेर रखा है। चारों तरफ पंजाब पुलिस की बेरिकेडिंग की गई है। गांव में 17 तारीख तक शूटिंग चलेगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें