फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंक का कर्ज चुकाने के लिए क्रोमा स्टोर के सेल्स मैनेजर ने उड़ाए 14 लाख

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। बैंक से कर्ज चुकाने के चक्कर में सेक्टर 22 स्थित क्रोमा स्टोर के सेल्स मैनेजर ने अपने ही स्टोर से 14 लाख 10 हजार रुपये पर हाथ साफ कर दिया। हालांकि सेक्टर 22 चौकी इंचार्ज नवीन कुमार की मुस्तैदी ने शातिर सेल्स मैनेजर मनदीप सिंह को गिरफ्तार कर चोरी के केस को महज 10 घंटे में सुलझा दिया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी के 13.40 लाख रुपये भी बरामद किए हैं।
विज्ञापन

घटना बीते मंगलवार सुबह करीब 11 बजे की है। पुलिस को सूचना मिली कि सेक्टर 22सी एससीओ नंबर 1094/95 फर्स्ट फ्लोर स्थित क्रोमा स्टोर (इलेक्ट्रॉनिक शॉप) का ताला बिना टूटे ही कैश काउंटर से 14,10,380 रुपये की नगदी चोरी हो गई है। सूचना पाकर सेक्टर 22 चौकी इंचार्ज नवीन कुमार टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस बयान में क्रोमा स्टोर के मैनेजर रविन्द्र सिंह ने बताया कि सोमवार शाम करीब 6 बजे शोरूम को बंद कर दिया गया था। मंगलवार सुबह शोरूम खोला तो पिछली साइड का दरवाजा खुला हुआ था। साथ ही कैश काउंटर से 14,10,380 रुपये चोरी हो चुके थे। पुलिस ने मामला दर्ज कर शोरूम और आसपास के एरिया में लगे सीसीटीवी कैमरे को खंगालना शुरू किया।
आरोपी तक ऐसे पहुंची पुलिस
वारदात के बाद चौकी इंचार्ज नवीन कुमार ने टीम गठित कर मामले की तफ्तीश शुरू की। इसके बाद पुलिस ने स्टोर के सभी वर्करों से बारी-बारी पूछताछ की। पुलिस ने शक के आधार पर सेल्स मैनेजर मनदीप सिंह से सख्ती से पूछताछ की तो मामले का खुलासा हो गया। जांच में सामने आया कि शोरूम बंद होने के दौरान वह अंदर ही था। इसके बाद वह चोरी कर पिछले दरवाजे से फरार हो गया।
विज्ञापन

सात लाख का कर्जा
पुलिस जांच में सामने आया कि मनदीप मूलरूप से अंबाला का रहने वाला है। पिछले करीब छह साल से क्रोमा स्टोर पर सेल्स मैनेजर का काम करता था। आरोपी मनदीप के पिता कैंसर की बीमारी से जूझ रहे रहे थे। इलाज के लिए बैंक से करीब सात लाख रुपये का धीरे-धीरे लोन हो गया। लोन चुकता करने के चक्कर में चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया। सेक्टर 17 थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसका एक दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें