चंडीगढ़। नगर निगम के अधीन काम कर रहे रोड डिवीजन नंबर 3 के डेलीवेज कर्मचारियों को अगस्त महीने का वेतन 22 सितंबर तक भी नहीं मिला है। यूनियन के प्रधान तोपलान, अध्यक्ष राजेंद्र कुमार, महासचिव प्रेमपाल और कोषाध्यक्ष सुरेंद्र ने कहा कि वेतन नहीं मिलने से कर्मचारी परेशान हैं। वहीं, अधिकारियों का इस तरफ ध्यान ही नहीं है। वेतन न मिलने से घर का राशन सहित अन्य कामों में दिक्कत आ रही है। फेडरेशन ऑफ यूटी इंप्लाइज एंड वर्कर्स के महासचिव गोपाल दत्त जोशी और प्रधान रघबीर चंद ने बताया कि यदि 23 सितंबर को वेतन नहीं मिला तो 24 सितंबर को नगर निगम के सामने धरना दिया जाएगा।