फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साक्षी-संवादः रात को खिचड़ी सरकार थी, सुबह उठे तो भाजपा की, सब हनुमान जी की कृपा 

Sun, 24 Nov 2019 01:14 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, लुधियाना
विज्ञापन
भाजपा सांसद साक्षी महाराज
विज्ञापन

भाजपा सांसद साक्षी महाराज ने कहा कि शुक्रवार रात को सोने से पहले खिचड़ी सरकार बन रही थी। सुबह नींद खुली तो भाजपा की सरकार बन चुकी थी। यह सब हनुमान जी की कृपा से हुआ है। 

विज्ञापन


वह शनिवार को लुधियाना में आयोजित एक धार्मिक समारोह में पहुंचे थे। साक्षी महाराज ने कहा कि कांग्रेस, शिवसेना और राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी बैठक कर सरकार बनाने की बातें तो कर रहे थे लेकिन तीनों दल के नेता एकजुट होकर बयान नहीं दे रहे थे। 

भाजपा ने कभी नहीं कहा कि सरकार नहीं बनाएंगे, हर बार यही कहा कि सरकार जरूर बनाएंगे। रात रात में सरकार बन गईं। शिवसेना ने महाराष्ट्र की जनता द्वारा दिए गए जनादेश की अनदेखी की थी। 
विज्ञापन


जनता ने भाजपा और शिवसेना को अपना जनादेश दिया था। शिवसेना को चाहिए था कि वह सरकार में भागीदार बनते, लेकिन शिवसेना की हालत विनाश काले विपरीत बुद्धि जैसी हो गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें