फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सक्षम युवा योजना : परिवार की आय तीन लाख तक, तभी मिलेगा बेरोजगारी भत्ता

विज्ञापन
विज्ञापन
हरियाणा सरकार पहले चरण में पांच हजार युवाओं को तीन महीने का कोर्स करवाकर देगी रोजगार
विज्ञापन

चंडीगढ़। हरियाणा सरकार इंजीनियरिंग व आईटी पृष्ठभूमि वाले युवाओं को रोजगार दिलाने के मकसद से आईटी सक्षम युवा योजना लाई है। इसके तहत पहले चरण में पांच हजार युवाओं को रोजगार देने का लक्ष्य निर्धारित किया है। योजना के मुताबिक सरकार युवाओं को तीन महीने का विशेष कोर्स करवाएगी और उसके बाद उन्हें राज्य में विभिन्न विभागों/बोर्डों/निगमों/जिलों/पंजीकृत समितियों/एजेंसियों या निजी संस्थाओं में तैनात किया जाएगा। पहले छह महीने 20 हजार रुपये का वेतन दिया जाएगा और सातवें महीने से 25 हजार रुपये। यदि किसी आईटी सक्षम युवा को तैनात नहीं किया जा सकेगा तो उस स्थिति में सरकार उसे 10,000 रुपये प्रतिमाह बेरोजगारी भत्ता देगी। मगर इसके लिए सरकार ने एक शर्त भी लगा दी है। यह बेरोजगारी भत्ता उन्हीं को मिलेगा, जिनके परिवारों की आय तीन लाख रुपये से ज्यादा नहीं होगी। इन अभ्यार्थियों को बेरोजगारी भत्ता अधिकतम एक साल तक मिल सकेगा।
विज्ञापन

आईटी युवा सक्षम योजना को इसी महीने की 12 जुलाई को सैनी सरकार के मंत्रिमंडल ने मंजूरी दी थी। सरकार के नागरिक संसाधन सूचना विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव वी उमाशंकर की ओर से इस संबंध में वीरवार को अधिसूचना भी जारी कर दी गई। यह कोर्स हरियाणा राज्य इलेक्ट्रॉनिक्स विकास निगम लिमिटेड (हारट्रोन), हरियाणा नॉलेज कॉर्पोरेशन लिमिटेड (एचकेसीएल) और श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय या सरकार की ओर से समय-समय पर अधिसूचित कोई अन्य एजेंसी कौशल/प्रशिक्षण एजेंसियां भी हो सकती है। इसके लिए सरकार ने विशेष कोर्स डिजाइन किए हैं। इनमें कोडिंग, वेब डिजाइनिंग, नेटवर्किंग, सर्वर एडमिनिस्ट्रेशन, वेब व मोबाइल एप्लीकेशन डेवलपमेंट, डिजिटल मार्केर्टिंग एंड सेशल मीडिया हैंडलिंग व अन्य कोर्स होंगे। सरकार का नागरिक संसाधन विभाग इन युवाओं को नौकरियों के लिए अवसर उपलब्ध कराएगा और इन्हें फिलहाल दो साल की नौकरी पर रखा जाएगा। वहीं, योजना के मुताबिक रोजगार का एक साल पूरा होने के बाद आईटी सक्षम युवाओं के पास हरियाणा कौशल विकास मिशन (एचएसडीएम) की ओर से प्रस्तावित उद्यमिता स्तर के पाठ्यक्रम करने का विकल्प भी मौजूद रहेगा। इसके बाद उद्यमी या स्टार्टअप शुरू करने में उन्हें ब्याज मुक्त ऋण लेने के अवसर भी मिलेंगे।
विज्ञापन


ये अभ्यार्थी कर सकते हैं अप्लाई
1.पीपीपी आईडी के साथ हरियाणा का मूल निवासी हो।
2. आवेदक की आयु 18 से 35 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
3. आवेदक किसी भी प्रकार के रोजगार में नहीं होना चाहिए जैसे, सार्वजनिक/सरकारी/निजी क्षेत्र।
4. आवेदक इंजीनियरिंग व आईटी से संबंधित स्नातक व स्नातकोत्तर हो।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें