फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दसों सीट जीतना लक्ष्य, मंत्री-विधायक अपने हलके में हो जाएं सक्रिय : सैनी

विज्ञापन
विज्ञापन
सीएम ने मंत्रियों व विधायकों के साथ अलग-अलग की बैठक, निमंत्रण के बावजूद अनिल विज नहीं पहुंचे
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। धीमी गति से चल रहे चुनाव प्रचार में भाजपा अब पूरी तरह से सक्रिय नजर आएगी। सीएम नायब सिंह सैनी ने सोमवार को पहले मंत्रियों और फिर विधायकों के साथ बैठक की। बैठक में पूर्व सीएम मनोहर लाल भी मौजूद थे। सीएम ने राज्य की सभी दसों लोकसभा सीटों के लिए चुनाव प्रचार की रणनीति तय की और मंत्रियों व विधायकों को अपने-अपने क्षेत्र में सक्रिय होकर मोर्चा संभालने के निर्देश दिए। विधायकों को रैलियों को सफल बनाने के निर्देश दिए गए। कहा कि भाजपा ने विधानसभावार अपनी रैलियां शुरू कर दी हैं। बैठक के बाद सीएम ने सभी मंत्रियों व विधायकों के साथ डिनर किया। बैठक में अनिल विज नहीं पहुंचे थे। हालांकि उन्हें बैठक में पहुंचने का निमंत्रण दिया गया था।
विज्ञापन

सीएम ने कहा कि विपक्ष को किसी भी तरह से हावी न होने दें और विपक्ष के हर आरोप का मजबूती के साथ जवाब दें। सीएम ने मंत्रियों से कहा है कि वह चंडीगढ़ के बजाय फिलहाल अपने हलकों को संभालें। लोगों के बीच रहकर सरकार के कामों को हर व्यक्ति तक पहुंचाएं। जब कोई जरूरी कार्य हो, तभी वह चंडीगढ़ आएं। सीएम और पूर्व सीएम ने मंत्रियों व विधायकों को निर्देश दिए कि वे अब 25 मई तक पूरी तरह अपने विधानसभा क्षेत्र में सक्रिय हो जाएं। भाजपा के शीर्ष नेतृत्व ने हरियाणा की भाजपा सरकार को दसों लोकसभा सीटें जिताने का लक्ष्य दिया है। पार्टी ने सीएम नायब सिंह सैनी और पूर्व सीएम मनोहर लाल को ही फिलहाल स्टार प्रचारक बनाया है। दोनों ने विजय संकल्प रैलियां शुरू कर दी हैं। सभी 90 हलकों में ये रैलियां होंगी। उसके बाद केंद्रीय नेताओं की रैलियां होंगी। इस दौरान मंत्रियों व विधायकों को चुनाव प्रबंधन की बारीकियों से भी अवगत कराया गया है। पार्टी उम्मीदवारों के लिए पूरी मेहनत और निष्ठा से काम करने को कहा गया है। अधिक से अधिक लोगों को जोड़ने का काम भी मंत्रियों व विधायकों को दिया गया है। बैठक में विधायकों को यह भी अवगत कराया गया कि विपक्षी दलों के कई नेताओं को पार्टी में शामिल होना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें