फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यहां भक्तों के दिल से निकली साईं की तारीफ

Sat, 07 Dec 2013 12:22 PM IST
अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
तारीफ तेरी निकली है दिल से...दूर से देखा तो पत्थर खड़ा था, लेके चलो पालकी सहित एक से बढ़कर एक भजनों पर साईं भक्त झूम उठे।
विज्ञापन


अवसर था सेक्टर-29 स्थित शिरडी साईं मंदिर में 19 वें मूर्ति स्थापना दिवस पर भजन संध्या का। भजन संध्या में प्रसिद्ध भजन गायक सच्चिदानंद अप्पा ने भजन प्रस्तुत किए।

यह आयोजन शिरडी साईं समाज ने किया। पहले मंगल स्नान कराया गया, जिसमें सैकड़ों भक्तों ने बाबा को दूध से स्नान कराया।

समाज के प्रधान रमेश कालिया ने बताया कि वर्ष 1994 में 6 दिसंबर के दिन बाबा की मूर्ति शिरडी दरबार से लाकर मंदिर में स्थापित की गई थी।

उन्होंने बताया कि हर वर्ष की तरह बाबा की मूर्ति स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया जाता है। इसके बाद साईं सच्चरित्र का पाठ कराया गया। कोलकाता से 11 क्विंटल से लाए गए फूलों सजाया गया।
विज्ञापन


210 एलबम निकल चुके हैं...
54 साल से साईं की भक्ति में लीन सच्चिदानंद अप्पाज भक्तों को निहाल कर दिया। अप्पा ने कहा कि अब तक वह साईं भजनों की 210 एलबम निकाल चुके हैं। वह पिछले 54 साल से साईं बाबा की भक्ति में लीन हैं।
विज्ञापन


उनके साथ उनके खास साजिंदे सतीश, कमलजीत, प्रवीन शर्मा व सतीश कुमार आदि भी पधारे हैं जिन्हें विभिन्न वाद्य यंत्रों में महारत हासिल है। उन्होंने मंदिर में साईं की आरतियों का भी गायन किया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें