फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सलाखों से निकलते ही पुराने वेश में लौटी साध्वी, मैं 'कातिल' नहीं हूं

Thu, 24 Nov 2016 09:30 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, करनाल(हरियाणा)
विज्ञापन
साध्वी देवा ठाकुर
विज्ञापन
अपने बयानों और बंदूक को लेकर चर्चा में रहने वाली 'विवादित' साध्वी सलाखों से बाहर आई तो अपने पुराने वेश में नजर आई। चार दिन से लगातार छापेमारी कर रही पुलिस ने साध्वी देवा ठाकुर के कुछ साथियों को हथियारों समेत हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन


हालांकि, पुलिस इस मामले को लेकर मुंह नहीं खोल रही है। आरोपियों से पूछताछ जारी है और बुधवार को पूरे मामले का खुलासा किया जा सकता है। बता दें कि पिछले चार दिन से साध्वी की निशानदेही पर पुलिस हिसार, ब्रास समेत अन्य स्थानों पर छापेमारी कर चुकी है।

सूत्रों का दावा है कि मंगलवार को भी पुलिस ने तीन स्थानों पर रेड की थी और साध्वी के कुछ साथियों को हथियारों के साथ हिरासत में लिया है। हालांकि, अभी इस बात का खुलासा नहीं किया जा रहा है कि कितने युवकों को पुलिस ने काबू किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

साध्वी के साथियों को अदालत में पेश करेगी पुलिस

साध्वी ने किया आत्मसमर्पण
बुधवार को साध्वी का पांच दिन का रिमांड खत्म हो रहा है। इसलिए हो सकता है कि पुलिस उसके साथियों को भी साध्वी के साथ ही अदालत में पेश करे। इस बारे में सिटी थाना प्रभारी मोहन लाल का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। फिलहाल इस मामले में कुछ भी नहीं कहा जा सकता।

साध्वी बोली, मुझे चाहिए इंसाफ
मंगलवार को मेडिकल के लिए लाई गई साध्वी भगवा ड्रेस में नजर आई। कड़ी सुरक्षा के बीच सिटी थाना पुलिस साध्वी को मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंची और चेकअप कराया। वहां साध्वी का स्वास्थ्य ठीक मिला।

इस दौरान अमर उजाला से बातचीत में साध्वी ने कहा कि उसे इंसाफ चाहिए। वह अदालत और कानून का सम्मान करती है, इसलिए विश्वास है कि न्याय मिलेगा। उसने न तो किसी की हत्या की है और न ही कोई कोशिश। जो हुआ, बहुत बुरा हुआ, लेकिन यह सब फंसाने के लिए किया जा रहा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें