फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

#uriattacks: नहीं थम रहा सदा-ए-सरहद का विरोध, फिर बदला गया रूट

Fri, 23 Sep 2016 10:04 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फतेहगढ़ साहिब(पंजाब)
विज्ञापन
पंजाब में फिर बदला गया सदा-ए-सरहद का रूट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
उड़ी में आर्मी कैंप पर आतंकी हमले के बाद सदा-ए-सरहद का विरोध जारी है, जिसके चलते आज फिर बस का रूट बदल दिया गया। फतेहगढ़ साहिब में जैसे ही बस हाइवे पर निकली कांग्रेसी वर्कर्स और आतंकवादी विरोधी फ्रंट्स विरोध प्रदर्शन करने लगे। कई जगहों पर पुतला जलाकर विरोध प्रदर्शन किया गया। हालांकि बस के साथ पुलिस पुरी मुस्तैदी के साथ चल रही थी, लेकिन जल्दी ही बस का रूट बदलना पड़ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कड़ी सुरक्षा के बीच बस को पहुंचाया गया

पंजाब में फिर बदला गया सदा-ए-सरहद का रूट - फोटो : अमर उजाला
जानकारी देते हुए फतेहगढ़ साहिब के एसपी (हेडक्वार्टर) शरनजीत सिंह ने बताया कि बस की सुरक्षा के बारे में वे ज्यादा नहीं बता सकते, लेकिन पंजाब में बस का विरोध जारी है। इसके चलते बस का रूट बदलना पड़ा। वैसे बस को कड़ी सुरक्षा के बीच निर्धारित जगह पर सलामती से पहुंचा दिया गया है। किसी तक की घटना की कोई खबर नहीं है।

उन्होंने बताया कि दिल्ली से सुबह चली बस को सरहिंद माधोपुर रोड वाया रूढ़की, चनारथल, भादसों, अमलोह रोड से होते हुए खन्ना नैशनल हाईवे तक पहुंचाया गया। वहीं, लाहौर से दोपहर 2 बजे चली बस को खन्ना से अमलोह रोड, भादसों, चनारथल, रूड़की, माधोपुर जी.टी.रोड सरहिंद से नैशनल हाईवे तक पहुंचाया गया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें