पार्टी के मुख्य प्रवक्ता और मंत्री डॉ. दलजीत सिंह चीमा की प्रेस वार्ता
- फोटो : File Photo
शिअद प्रवक्ता डॉ. दलजीत चीमा ने कहा है कि आम आदमी पार्टी के नेता सिख या पंजाबी चेहरों को सिर्फ बलि का बकरा बनाने को इस्तेमाल कर रहे हैं। सीएम व डिप्टी सीएम के पदों को दिल्ली के नेता अपने लिए सुरक्षित रखना चाहते हैं।
पंजाब प्रभारी संजय सिंह ने भगवंत मान को सीएम कैंडिडेट न बता कर यह साबित कर दिया है। अरविंद केजरीवाल और संजय सिंह की नजर सीएम और डिप्टी सीएम के पदों पर है। इसी वजह से केजरीवाल सीएम कैंडिडेट घोषित करने में आनाकानी कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि पिछले दिनों भगवंत मान ने कुछ रैलियों में खुद को सीएम कैंडिडेट पेश किया तो दिल्ली के नेताओं की भौंवें तन गईं।
अगले दिन संजय सिंह ने एलान किया कि मान सीएम कैंडिडेट नहीं हैं। चीमा ने कहा कि आप ने तमाम सिख चेहरों को सिर्फ वोट बटोरने को आगे किया है। लंबी, जलालाबाद और मजीठा से इनका जमानत बचाना मुश्किल होगा। दिल्ली के नेता सिर्फ पैसे और सत्ता हासिल करने को ही पंजाब आए हैं। उन्हें पंजाब और पंजाबियत के हितों से कोई वास्ता नहीं है।