फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धरना राजनीति पर एक्शन में सरकार, सुखबीर-मजीठिया समेत कई अकालियों पर पर्चा

Sat, 09 Dec 2017 07:18 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फिरोजपुर(पंजाब)
विज्ञापन
- फोटो : File Photo
विज्ञापन
फिरोजपुर के थाना मक्खू पुलिस ने नेशनल हाईवे के बीचोंबीच ट्रैक्टर-ट्रालियां लगाकर जाम लगाने के आरोप में पूर्व उपमुख्यमंत्री सुखबीर बादल और उनके साले बिक्रम मजीठिया समेत दो सौ अकालियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। 
विज्ञापन


नगर पंचायत चुनाव के लिए मल्लांवाला में कांग्रेसियों और अकालियों की झड़प व मामले दर्ज होने के विरोध में पूर्व उपमुख्यमंत्री की अध्यक्षता में अकाली सतलुज व ब्यास दरिया के संगम पर बने हरिके पत्तन पुल पर धरने पर बैठे थे। इस कारण करीब 25 घंटे यातायात प्रभावित हुआ था। उधर, इस मामले की जांच-पड़ताल मक्खू थाना के इंचार्ज बलदेव सिंह कर रहे हैं।

पुलिस के मुताबिक अकालियों ने नेशनल हाईवे पर ट्रक, ट्रैक्टर-ट्रालियां खड़ी करके और टैंट लगाकर हरिके पत्तन व बंगाली पुल पर धरना देकर जाम लगा दिया था। इस कारण पुल के दोनों ओर ढाई किमी तक जाम लग गया था। 25 घंटे तक लोग वहीं पर फंसे रहे। ट्रक वालों को काफी परेशानी झेलनी पड़ी। यही नहीं अकालियों ने डीसी के आदेशों का उल्लंघन भी किया। कई अकाली धरने पर हथियार लेकर घूम रहे थे। फिरोजपुर धरने के कारण अमृतसर, जम्मू-कश्मीर और गुजरात से लगभग कटा रहा।
विज्ञापन


उधर, थाना मक्खू पुलिस ने पूर्व उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल, बिक्रम सिंह मजीठिया, सांसद रणजीत सिंह ब्रह्मपुरा, कारज सिंह, कैप्टन धर्म सिंह, जीरा हलके के पूर्व विधायक हरि सिंह जीरा, हरि सिंह के बेटे अवतार सिंह मिन्ना, कंवरजीत सिंह रोजी बरकंदी व 50 लोगों को नामजद करने के अलावा दो सौ अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया है। फिलहाल किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें