फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब में शिअद यूथ विंग को देगा प्रशिक्षण

Thu, 02 Jun 2016 08:30 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/चंडीगढ़
विज्ञापन
सुखबीर बादल - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
पंजाब में विधानसभा चुनाव के लिए प्रतिद्वंद्वी राजनीतिक दलों की तैयारी के बीच शिरोमणि अकाली दल भी अपने यूथ विंग को पूरी योजना के साथ तैयार कर रहा है। अकाली दल यूथ विंग के सभी जिला प्रधानों और उच्च पदाधिकारियों को विशेष प्रशिक्षण देने के लिए शिविर लगाने जा रहा है।
विज्ञापन


पार्टी सूत्रों के अनुसार सात जून को श्री आनंदपुर साहिब में यूथ विंग की होने वाली मीटिंग में चुनावी रणनीति तैयार की जाएगी। उन्हें विशेष ट्रेनिंग देने के बाद उन्हें जिलों, शहरों, सर्किल व गांव स्तर पर मीटिंग करने के आदेश दिए गए हैं।

अकाली दल ने कुछ प्रोफेशनल मैनेजमेंट टीमों की भी मदद लेने का मन बनाया है, ताकि सोशल मीडिया के युग में विपक्षी दलों की चुनावी रणनीति का सामना करने का प्लान तैयार किया जा सके। पार्टी अध्यक्ष सुखबीर बादल ने प्रदेश के सभी जिला प्रधानों को निर्देश दिए हैं कि सात जून को होने वाले शिविर में आवश्यक रूप से भाग लें।
विज्ञापन


यूथ विंग में शिविर को लेकर उत्साह है। पार्टी मुख्यालय में इस संबंध में हुई बैठक में भाग लेने पहुंचे पदाधिकारियों का कहना था कि इस बार कांग्रेस के अलावा आप की भी चुनौती का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में खुद को सशक्त बनाने में कोई परहेज नहीं होना चाहिए।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें