फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

योगी से शिअद प्रतिनिधिमंडल ने की मुलाकात, यूपी के सीएम ने दिया भरोसा- विस्थापित नहीं होगा कोई सिख किसान

Sun, 21 Jun 2020 01:29 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
लखनऊ में अपने आवास पर अकाली दल के प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात करते मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शिरोमणि अकाली दल (शिअद) के तीन सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल को भरोसा दिलाया कि राज्य में किसी भी सिख किसान को विस्थापित नहीं किया जाएगा। योगी से लखनऊ स्थित उनके आवास पर विस्तृत मीटिंग के बाद यह जानकारी पूर्व सांसद प्रो. प्रेम सिंह चंदूमाजरा ने दी। 

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि पार्टी अध्यक्ष सुखबीर बादल के आदेश पर शिअद का प्रतिनिधिमंडल यूपी के सीएम से मिला था। योगी ने उसी समय घोषणा भी कि सशस्त्र बल केंद्र के लिए एक वैकल्पिक जगह निर्धारित करेंगे, जिनके लिए पहले वह जमीन प्रस्तावित की गई थी, जिसमें बिजनौर के चपंतपुर चकला के सिख किसान बस गए हैं। 

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने सभी चार जगहों का सर्वेक्षण करने के लिए चार अलग-अलग टीमों का गठन किया, जहां सिखों को विस्थापन का डर है ताकि उन्हें जुताई करने वाली जगह के अधिकार और साधन मिल सकें। अकाली दल के तीन सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री के आश्वासन का स्वागत करते हुए कहा कि इस मीटिंग से 1950 के दशक से बिजाई करने वाले किसानों को भूमि अधिकार प्रदान करने का मार्ग प्रशस्त होगा। तीन सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल में सिकंदर सिंह मलूका, डॉ. दलजीत सिंह चीमा भी शामिल थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें