फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वन मैन शो बनी शिअद की कॉन्फ्रेंस, कांग्रेस-टकसाली और ढींढसा परिवार पर बरसे सुखबीर

Tue, 14 Jan 2020 08:22 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, मुक्तसर (पंजाब)
विज्ञापन
सुखबीर बादल को तलवार भेंट करते पार्टी नेता। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मेला माघी पर नारायणगढ़ पैलेस में आयोजित शिअद-भाजपा गठबंधन की कॉन्फ्रेंस शिअद अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल के अलावा कोई कद्दावार नेता के न पहुंचने से सिर्फ सुखबीर बादल का वन मैन शो बनकर रह गई। कॉन्फ्रेंस में शिअद की ओर से न तो पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल, न केंद्रीय मंत्री हरसिमरत कौर बादल और न बिक्रम सिंह मजीठिया पहुंचे। प्रदेश भाजपा से भी पूर्व अध्यक्ष राजिंदर भंडारी के अलावा कोई बड़ा नेता शामिल नहीं हुआ। 

विज्ञापन


मंगलवार को कॉन्फ्रेंस के दौरान सुखबीर सिंह बादल जहां जमकर कांग्रेस पर बरसते रहे वहीं टकसाली नेताओं व ढींढसा परिवार को भी घेरते हुए नजर आए। उन्होंने कहा कि पंजाब में अकाली-भाजपा सरकार के दौरान 70 हजार पुलिस मुलाजिमों की हुई भर्तियों में से 40 हजार भर्तियां शिअद सरकार के दौरान हुई हैं। पुलिस शिअद नेताओं पर झूठे पर्चे दर्ज करने बंद करें वरना उनकी सरकार आने पर ऐसे पुलिस अधिकारियों व मुलाजिमों को सस्पेंड कर उसी थाने में बंद किया जाएगा। 

उन्होंने कांग्रेस नेताओं की गैंगस्टर व नशा तस्करों के साथ मिलीभगत का आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस सरकार की शह पर गैंगस्टर पंजाब में नशे का कारोबार और गुंडागर्दी कर रहे हैं। टकसाली नेताओं को आड़े हाथ लेते हुए सुखबीर ने कहा कि टकसाली नेता वो होता है जो पार्टी का प्रत्येक हुक्म मानें और उसकी नीतियों को खुद पर भी लागू करे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

इसी तरह बादल परिवार के विरोध में उतरे सुखदेव सिंह ढींढसा परिवार को भी घेरते हुए उन्होंने कहा कि पार्टी ढींढसा परिवार की इज्जत करती है और ढींढसा परिवार की मर्जी के अनुसार पार्टी टिकट भी दी जाती रही है। ये परिवार मात्र एक बार जीतने के अलावा पांच बार अपनी टिकट से हार चुका है। इसके बावजूद ये अकाली दल की पार्टी और बादल परिवार पर अनावश्यक आरोप लगा रहा है। 

सुखबीर ने कहा कि ठगी व झूठे वादे कर सत्ता में आई कैप्टन सरकार लोगों से किए वादे आज तक पूरे नहीं कर पाई है बल्कि बिजली के रेट बढ़ाकर पंजाब की जनता पर आर्थिक बोझ डाला जा रहा है। उन्होंने अगली बार पंजाब में अकाली-भाजपा गठबंधन की सरकार बनने का दावा करते हुए नेताओं व कार्यकर्ताओं से अभी से तैयार रहने का आह्वान किया।

कॉन्फ्रेंस में पहुंचे भाजपा के पूर्व अध्यक्ष राजिंदर भंडारी ने केंद्र की मोदी सरकार की तरफ से शुरू की गई जन कल्याण योजनाओं का गुणगान किया। कॉन्फ्रेंस इंचार्ज विधायक कंवरजीत सिंह रोजी बरकंदी और अन्य ने सुखबीर बादल को तलवार भेंट कर सम्मानित किया। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें