फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: शिअद अमृतसर ने एसजीपीसी चुनाव पर उठाए सवाल, प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
-कहा, तीन वर्षों से मतदाता सूची तैयार नहीं की गई
विज्ञापन

-केंंद्र सरकार ने नया चुनाव आयुक्त भी नियुक्त नहीं किया
-
संवाद न्यूज एजेंसी
अमृतसर। शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एसजीपीसी) के आम इजलास के दौरान हुए चुनाव पर शिरोमणि अकाली दल (अमृतसर) के नेता सिमरनजीत सिंह मान और ईमान सिंह मान की अगुआई में पार्टी वर्करों ने शिरोमणि कमेटी दफ्तर के बाहर प्रदर्शन किया। उन्होंने चुनाव प्रक्रिया पर गंभीर सवाल उठाते हुए कहा कि पिछली बार 2011 में एसजीपीसी चुनाव हुए थे, जिसके बाद पिछले 14 सालों से नई चुनाव प्रक्रिया नहीं कराई गई। उन्होंने केंद्र और पंजाब सरकार पर आरोप लगाया कि सिख समुदाय के लोकतांत्रिक अधिकारों को खत्म किया जा रहा है। चुनाव के लिए मतदाता सूची तीन सालों से तैयार नहीं की गई और केंद्र सरकार ने अब तक नया चुनाव आयुक्त भी नियुक्त नहीं किया। जब लोकसभा और विधानसभा की मतदाता सूचियां हर साल अपडेट की जाती हैं, तो सिख संस्थानों की चुनावी प्रक्रिया को क्यों टाला जा रहा है?
विज्ञापन

-
जत्थेदार ने धामी को दी बधाई, राजीव गांधी लॉ यूनिवर्सिटी का नाम बदलने की मांग
श्री अकाल तख्त साहिब के कार्यवाहक जथेदार ज्ञानी कुलदीप सिंह गड़गज्ज ने शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष पद पर पांचवीं बार निर्विरोध चुने गए एडवोकेट हरजिंदर सिंह धामी को हार्दिक बधाई दी। गड़गज्ज ने विश्वास जताया कि एडवोकेट धामी की अध्यक्षता सिख समाज को और अधिक एकजुट करने व धार्मिक संस्थाओं को चढ़दी कला की ओर ले जाने में सहायक सिद्ध होगी। अभिनेता अमिताभ बच्चन की ओर से 1984 से जुड़ी विवादित टिप्पणियों पर पूछे गए प्रश्न के उत्तर में गड़गज ने कहा कि जो भी व्यक्ति सिख समुदाय के घावों से खिलवाड़ करता है उसे अपने जमीर और अदालत दोनों के सामने जवाब देना होगा। उन्होंने मांग उठाई कि पंजाब में राजीव गांधी लॉ यूनिवर्सिटी का नाम बदला जाए। इससे सिख समाज की भावनाएं आहत होती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें