मनीमाजरा। आरडब्ल्यूए एमएचसी सेक्टर-13 ने 79वां स्वतंत्रता दिवस समारोह स्वतंत्रता दिवस बड़े उत्साह के साथ मनाया। कार्यक्रम की शुरुआत एसोसिएशन के अध्यक्ष कर्नल गुरसेवक सिंह ने की। एसोसिएशन के सबसे वरिष्ठ सदस्य आरसी धवन (91 वर्ष) ने 100 से अधिक सदस्यों की उपस्थिति में राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इस दौरान बच्चों और बड़ों ने देशभक्ति गीतों और कविताओं से सभी का मन मोह लिया। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण ऊर्जावान तिरंगा मार्च था, जिसने माहौल में देशभक्ति का जोश भर दिया।