चंडीगढ़। वीरवार देर रात सेक्टर-25 मे संदिग्ध वाहनों की चेकिंग के दौरान हंगामा खड़ा हो गया। आप पार्षद पूनम के पति संदीप कुमार ने ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों से अभद्रता की, जिसके बाद थाना पुलिस ने उसके खिलाफ मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार हेड कांस्टेबल तस्वीर और कांस्टेबल सुनील सिंह संदिग्ध वाहनों की जांच कर रहे थे। रात करीब 11 बजे से सुबह चार बजे तक यह अभियान चल रहा था। पुलिस ने सेक्टर-25 निवासी राहुल को उसकी काली टीवीएस स्पोर्ट्स मोटरसाइकिल पर रोककर पूछताछ की। इसी दौरान वहां संदीप पहुंचा और पुलिसकर्मियों से बहस करने लगा।पुलिसकर्मियों को वरिष्ठ अधिकारियों से शिकायत करने की धमकी दी और सरकारी काम में बाधा डालते हुए बदसलूकी की। थाना पुलिस ने संदीप को काबू कर लिया।