फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कनडा का वीजा देने के नाम पर अफगानी छात्र से ठगे ढाई लाख रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। कनाडा का वर्क वीजा देने के नाम पर सेक्टर-27डी निवासी अफगानी छात्र से धोखाधड़ी कर ढाई लाख रुपये ठगने का मामला सामने आया है। तीन महीने बाद उसे न तो वीजा मिला और न ही रुपये वापस किए गए। इस पर पीड़ित छात्र ने मामले की शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने सेक्टर-34 स्थित कंपनी क्वीन ओवरसीज इमिग्रेशन की संचालिका मलकीयत कौर के खिलाफ आईपीसी की धारा 420 और 24 इमिग्रेशन एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में सेक्टर-27डी में रहने वाले अफगानी छात्र शमीउल्लाह इमाज ने बताया कि उन्होंने कनाडा में वर्क वीजा के लिए सेक्टर-34 स्थित कंपनी क्वीन ओवरसीज इमिग्रेशन में संपर्क किया था। आरोप है कि कंपनी की संचालिका मलकीयत कौर ने वर्क वीजी देने के नाम पर ढाई लाख रुपये जमा करवाकर तीन महीने में वीजा देने का वायदा किया था। लेकिन रुपये देने के बावजूद तीन महीने बीत जाने के बाद भी न तो वीजा न मिला और न ही कंपनी ने रुपये वापिस किए। इस पर परेशान होकर शिकायतकर्ता शमीउल्लाह इमाज ने मामले की सूचना पुलिस को दे दी थी। वहीं, पुलिस का कहना है कि मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें