फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जानिए चंडीगढ़ में राम मंदिर निर्माण के लिए क्या हुआ.. रन फॉर राम का आयोजन

विज्ञापन
रन फॉर राम के दौरान समिति के सदस्य।
विज्ञापन
चंडीगढ़। युवा फॉर राम समिति की ओर से श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ स्थल के निर्माण के लिए फंड एकत्रित करने के उद्देश्य से शनिवार को रॉक गार्डन से लेकर सुखना झील तक पैदल यात्रा का आयोजन का किया गया। इसे आरएसएस पंजाब के सहप्रांत प्रचारक नरेंद्र व चंडीगढ़ के विभाग प्रचारक ओमप्रकाश ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस पैदल यात्रा को समिति ने रन फॉर राम का नाम दिया। युवा समिति के संचालक हिमांशु तथा सुमांशु ने बताया कि पैदल यात्रा में सैकड़ों लोगों ने शिरकत की और अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण के लिए हर तरह की सहायता देने का भरोसा दिया। उनका कहना है कि लंबे अरसे के बाद भगवान राम की जन्मभूमि पर महान तीर्थ स्थल का निर्माण हो रहा है। उन्होंने देशवासियों को अपील की कि इस महायोग में सभी को अपनी श्रद्धा अनुसार हिस्सा लेना चाहिए। पैदल यात्रा में हर उम्र व हर वर्ग के लोगों ने शिरकत की। समिति द्वारा भगवान राम की स्मृति वाली टी-शर्ट भी वितरित की गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें