फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जरूर जानें.. नगर निगम ने स्वच्छता अभियान के लिए कौन सा गीत बनाया

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। नगर निगम ने स्वच्छता अभियान को तेज करने के लिए एक गीत बनाया है। इस गीत की बोल हैं- सुंदर ये शहर हमारा, दुनिया में है सबसे न्यारा, इसे और सुंदर, और सुंदर, और सुंदर बनाएं..। इस गीत में शहर के कलाकारों ने अपनी प्रस्तुति दी है। साथ ही लोगों से स्वच्छता अभियान में सहयोग करने की अपील की है। संगीत के साथ शहर की कई प्रमुख स्थलों में इस गीत में दर्शाया गया है। संगीत और चित्रण के माध्यम से लोगों में गीला-सूखा कचरा अलग अलग करने, साफ सफाई रखने और सर्वेक्षण में अपना योगदान देने की अपील की गई है। निगम आयुक्त केके यादव व संयुक्त आयुक्त सौरभ अरोड़ा के निर्देश पर निगम के पब्लिक रिलेशन विभाग ने यह गीत तैयार करवाया है। घर-घर कचरा लेने वाली गाड़ियों व स्वच्छता सवारी में अब यही गाना सुनने को मिलेगा। वहीं निगम के अधिकारी आरडब्ल्यूए व एमडब्ल्यूए के लोगों के साथ बैठक कर इस गीत को लोगों में प्रसारित करने की अपील करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें