फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: होली पर हुड़दंग... पुलिस ने बरती सख्ती, 156 वाहन जब्त

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। शहर में होली पर हुड़दंग मचाने वालों से पुलिस ने सख्ती से निपटा और कड़ी कार्रवाई की। पुलिस ने ड्रंकन ड्राइव नाकों पर कार्रवाई कर 156 वाहनों को जब्त किया है। इसके अलावा शहर में जगह-जगह लगाए गए नाकों पर सख्ती से जांच की गई।होली के दिन कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए चंडीगढ़ पुलिस ने शहर में कई जगहों पर नाकेबंदी कर रखी थी। शहर में हुड़दंग, छेड़खानी, खतरनाक ड्राइविंग और नशे की हालत में वाहन चलाने वालों पर कार्रवाई करने के लिए 1000 पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया था। इन टीमों ने खुलेआम शराब पीने पर दो लोगों को गिरफ्तार किया। बिना हेलमेट, ट्रिपल राइडिंग, बुलेट पटाखे, बिना सीट बेल्ट के कार चलाने और जिग जैग ड्राइविंग समेत यातायात के अन्य नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई के लिए विशेष तौर पर 20 ट्रैफिक नाके लगाए गए थे। इसके अलावा शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर कार्रवाई के लिए 15 नाके लगाए गए थे। होली के दिन यातायात नियम तोड़ने वाले 109 वाहन चालकों के खिलाफ भी कार्रवाई की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें