फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: भगवान वाल्मीकि नगर में आरएसएस ने मनाया विजयादशमी उत्सव

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। भगवान वाल्मीकि नगर स्थित सेक्टर-52 शाखा पार्क में आरएसएस की तरफ से रविवार को कार्यक्रम का आयोजन किया गया। बतौर मुख्य अतिथि अखिल भारतीय राष्ट्रीय महामंत्री ओपी द्रविड़ ने शिरकत की जबकि कार्यक्रम के मुख्य वक्ता चंडीगढ़ महानगर प्रचारक सुमित रहे। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्वयंसेवक, स्थानीय नागरिक और महिलाओं ने भाग लिया। इस अवसर पर शस्त्र पूजन किया गया। कार्यक्रम स्थल पर बनाई गई आकर्षक रंगोली ने सभी का ध्यान आकर्षित किया। सुमित कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ अपने शताब्दी वर्ष में समाज परिवर्तन की गति को और बल देने के लिए साल भर अनेक बड़े आयोजन करेगा। उन्होंने कहा कि संघ का उद्देश्य समाज में एकता, आत्मनिर्भरता और राष्ट्रभावना को सशक्त बनाना है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें