पानीपत। शहर के बरसत रोड पर एक उद्यमी का अपने उधार दिए रुपये मांगने पर ईंट मारकर सिर फोड़ दिया। उसको गंभीरावस्था के चलते सिविल अस्पताल में दाखिल कराया है और पुलिस को सूचना दे दी है।
शहर के कृष्णपुरा निवासी उद्यमी सुमित सोमवार को अपने एक दोस्त के साथ बरसत रोड पर किसी से उधार के 30 हजार रुपये लेने चला गया।
यहां पर सामने वाले व्यक्ति के साथ पैसों को लेकर कहासुनी हो गई है। आरोप है कि उक्त व्यक्ति ने सुमित के सिर में ईंट मार दी। इसके अलावा उसको कई जगह से काट भी लिया। उसके साथी ने उसको सिविल अस्पताल में दाखिल कराया। डाक्टरों ने उसका इलाज कर मामले की सूचना पुलिस को दे दी।