फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा राज्य युवा आयोग का 65 लाख रुपये का बजट प्रस्ताव अटका, प्रस्ताव विचाराधीन

Tue, 24 Sep 2019 09:31 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

हरियाणा राज्य युवा आयोग के लिए बजट का प्रावधान करने का मामला अटक गया है। सरकार के पास 65 लाख रुपये बजट स्वीकृत करने का प्रस्ताव विचाराधीन है। आचार संहिता लागू होने के कारण अब इसे नई सरकार में ही मंजूरी मिलने की संभावना है। 

विज्ञापन


सरकार ने युवा आयोग का चेयरमैन तो यादवेंद्र संधू को नियुक्त कर दिया था, लेकिन गठन के बाद सात महीने में एक भी बैठक नहीं हो पाई। यादवेंद्र संधू शहीद भगत सिंह के पोते हैं। पानीपत के आरटीआई एक्टिविस्ट पीपी कपूर ने बताया कि हरियाणा राज्य युवा आयायेग की गतिविधियों बारे उन्होंने बीते 16 जुलाई को आरटीआई लगाई थी। 

खेल एवं युवा कार्यक्रम विभाग के उपनिदेशक ने 20 अगस्त व 10 सितंबर को उसका जवाब दिया है। सूचना अनुसार गत सात मार्च को यादवेंद्र संधू को चेयरमैन व दस अधिकारियों को आयोग का सदस्य नामित किया गया है। 
विज्ञापन


आयोग के गठन का उद्देश्य प्रदेश में युवाओं का सशक्तिकरण करना है। आयोग का अपना कोई निजी स्टाफ नहीं है। खेल एवं युवा कार्यक्रम विभाग के मुख्यालय में नियुक्त दो कर्मचारियों की ड्यूटी वर्तमान कार्य के साथ-साथ आयोग कार्यालय में भी लगाई गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें