फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना मास्क घूम रहे लोगों से दो महीने में 6 लाख रुपये का जुर्माना वसूला

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। कोरोना से बचाव के लिए मास्क पहनने की अनिवार्यता के बावजूद कई लोग मास्क पहनना जरूरी नहीं समझ रहे। हालांकि पुलिस भी सख्ती कर रही है। चालान काटने के अलावा पुलिस 188 के तहत एफआईआर दर्ज कर रही है। बीते दो महीने में शहर की पुलिस ने 270 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर 310 को गिरफ्तार किया है जबकि 1164 लोगों के चालान काटे हैं। साथ ही 5 लाख 99 हजार 500 रुपये का जुर्माना भी वसूला है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, इनमें ज्यादातर रात के समय बिना मास्क पहनकर बाहर घूमते पकड़े गए, जिन पर एफआईआर दर्ज की गई। पुलिस के आला अधिकारियों का कहना है कि इस तरह का अभियान चलाकर बिना मास्क पहनने वाले लोगों के खिलाफ आए दिन कार्रवाई की जाएगी। पुलिस टीम ने सबसे ज्यादा साउथ और ईस्ट डिवीजन एरिया से बिना मास्क पहने लोगों को पकड़ा है। इनमें सेक्टर-31, सेक्टर-34, सेक्टर-36, सेक्टर-39, मलोया और ईस्ट डिवीजन से मनीमाजरा, इंडस्ट्रियल एरिया समेत सेक्टर-26 थाने का एरिया शामिल है। इसके अलावा सुखना लेक समेत अन्य पार्क एरिया में सुबह-शाम बिना मास्क पहनकर सैर करने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई हुई है। बता दें कि बिना मास्क के पकड़े जाने पर 500 रुपये के चालान का प्रावधान है जबकि जुर्माना न देने पर केस दर्ज किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें