फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: वर्क फ्रॉम होम और फ्लैट के नाम पर 5.91 लाख की ठगी

विज्ञापन
विज्ञापन
वर्क फ्रॉम होम और फ्लैट के नाम पर 5.91 लाख की ठगीइंस्टाग्राम पर काम का झांसा देकर महिला से 1.96 लाख ऐंठे, मौलीजागरां में फ्लैट दिलाने के नाम पर युवक से 3.95 लाख लिए
विज्ञापन

चंडीगढ़। शहर में ठगी के दो मामलों में लोगों से कुल 5.91 लाख रुपये ऐंठने के आरोप सामने आए हैं। पहले मामले में सेक्टर-15 निवासी महिला को इंस्टाग्राम पर घर बैठे काम दिलाने का झांसा देकर 1.96 लाख रुपये ठग लिए गए। साइबर क्राइम थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
दूसरे मामले में मौलीजागरां निवासी अनुराग ने आरोप लगाया कि मोहाली के शिवा एन्क्लेव निवासी जोगिंदर ने उसे हाउसिंग बोर्ड का फ्लैट आवंटित कराने का भरोसा दिया। इसके नाम पर उससे 3.95 लाख रुपये ले लिए लेकिन फ्लैट नहीं मिला। अनुराग की शिकायत पर मौलीजागरां थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस दोनों मामलों में आरोपों की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें