फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: आचार संहिता के बीच हरियाणा नंबर की कार से मिले 35.21 लाख रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। पुलिस ने लोकसभा चुनाव को लेकर आचार संहिता लागू होने के बाद से अवैध शराब, बाकी नशे और नोटों की तस्करी को रोकने के लिए पूरी तरह से कमर कसी हुई है। एक ताजा मामले में करनाल के एक व्यक्ति से शहर में 35.21 लाख रुपये बरामद हुए हैं। इनमें 12.08 लाख रुपये भारतीय करेंसी है, जिसमें 2000 रुपये के चार नोट हैं। इसके अलावा 15000 यूएस डॉलर, 6000 ऑस्ट्रेलियन डॉलर और 7000 पाउंड मिले हैं। चुनाव के मद्देनजर पुलिस के आला अधिकारियों के निर्देशों पर सेक्टर-36 थाना पुलिस द्वारा लगाए नाके के दौरान यह रकम मिली। दरअसल थाना पुलिस ने सेक्टर 35/36 के छोटे चौक के पास फ्रेग्रेंस पार्क के नजदीक नाका लगाया हुआ था। इसी दौरान यहां हरियाणा नंबर की स्विफ्ट डिजाइर गाड़ी आई जिसका पीछा किया गया। इसे रोकने पर पता चला कि करनाल के घरौंदा का राजकुमार इसे चला रहा था। वहीं, इसमें देसराज नामक सवारी बैठी थी। वह व्यक्ति करनाल के निहसांग का रहने वाला था। कार की जांच करने पर यह करेंसी मिली है। यह करेंसी यात्री की थी।
विज्ञापन

पुलिस पूछताछ में यात्री इस भारी भरकम रकम को आचार संहिता के दौरान इस तरह ले जाने आदि को लेकर संतोषजनक जवाब नहीं दे पाया और रकम कैरी करने लेकर न ही कोई मंजूरी दिखा पाया। ऐसे में पुलिस ने नकदी और गाड़ी को कब्जे में ले लिया है। रकम को मालखाने में जमा करवा दिया गया है। इस संबंध में आयकर विभाग और चुनाव सेल को जानकारी दे दी गई है। पुलिस ने फिलहाल मामले में डीडीआर दर्ज की है और आगे की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें