फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: सूखे की मार झेलने वाले किसानों के खाते में भेजे गए 300 करोड़

विज्ञापन
विज्ञापन
सीएम सैनी ने जारी की दूसरी किस्त, 2. 62 लाख किसानों को होगा फायदा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। हरियाणा सरकार ने बारिश की कमी से सूखी फसल से परेशान किसानों को राहत दी है। सरकार ने दो लाख 62 हजार किसानों के बैंक खाते में बोनस की दूसरी किस्त के तौर पर 300 करोड़ भेजे हैं।
सीएम सैनी ने चुनाव से पहले इसकी घोषणा की थी और आचार संहिता लगने से ठीक पहले 16 अगस्त को पहले चरण में पांच लाख 80 हजार किसानों के खाते में 496 करोड़ रुपये जारी किए थे। अब तीसरे चरण में 580 करोड़ रुपये अगले 10 से 15 दिनों में डीबीटी के माध्यम से किसानों को दे दिए जाएंगे। सीएम ने बताया कि मेरी फसल-मेरा ब्योरा पोर्टल पर जिन किसानों ने पंजीकरण करवाया हुआ है, उन सभी को बोनस राशि दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


विधानसभा सत्र एक दिन के लिए और बढ़ा

हरियाणा विधानसभा के चालू सत्र को एक दिन के लिए और बढ़ा दिया गया है। अब सत्र की कार्यवाही मंगलवार को भी होगी। सोमवार को सत्र दो बजे से शुरू होगा। विधानसभा सत्र की कार्यवाही पहले तीन दिन के लिए थी। वीरवार को सदन में राज्यपाल के अभिभाषण पर चर्चा तीन घंटे अतिरिक्त हो जाने से अन्य विधायी कार्य नहीं किए जा सके। इसलिए सदस्यों की सहमति से सत्र की कार्यवाही को एक दिन के लिए और बढ़ा दिया गया। अब अगले दो दिन में सदन में 11 विधेयक पेश किए जाएंगे। वीरवार को सरकार ने चार नए विधेयक सूचीबद्ध किए थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें