फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: एलांते मॉल में मिनीसो स्टोर के लॉकर से 2.77 लाख रुपये चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। एलांते मॉल में स्थित मिनीसो स्टोर से 2.77 लाख रुपये चोरी होने का मामला सामने आया है। इंडस्ट्रियल एरिया थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस ने अनुसार मोहाली के सोहाना निवासी हनी शर्मा मिनीसो स्टोर में मैनेजर हैं। उसने शिकायत में बताया कि वह रात को स्टोर बंद कर घर चले गए थे। उसके बाद रात के समय एक व्यक्ति आया और चाबी लगाकर स्टोर का ताला खोल लिया। इसके बाद आरोपी स्टोर में घुसकर लॉकर से 2.77 लाख रुपये चोरी कर फरार हो गया। आरोपी स्टोर में लगे सीसीटीवी में कैद हो गया है। सुबह जब लॉकर देखा तो उसमें से नकदी गायब थी। इसके बाद हनी ने चोरी होने की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू की। जांच में पता चला कि आरोपी एलांते मॉल में किसी दूसरे स्टोर पर काम करता था। वारदात के दौरान आरोपी के साथ एक अन्य व्यक्ति भी था जो बाहर खड़ा था। पुलिस ने आरोपियों की पहचान कर ली है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। आरोपी सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए थे, जिससे पुलिस ने आरोपियों की पहचान की।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें