ताज ग्रुप ऑफ होटल्स सर्दियों में अपनी पुरस्कार प्राप्त हास्पिटलिटी सुविधाओं में शानदार राजसी वैभव का अनुभव करने का मौका दे रहा है।
उदयपुर की पिचोला झील में स्थित ताज लेक पैलेस मणि-माणिकों से सजे-धजे कमल के समान है।
जयपुर स्थित रामबाग पैलेस वास्तुशिल्प का अद्भुत नमूना हैं जबकि जोधपुर स्थित उमेद भवन पैलेस विश्व का सबसे बड़ा निजी आवास है।
हैदराबाद के ताज फलकनुमा पैलेस को ‘मिरर आफ द स्काई’ का दर्जा दिया गया है। इस रायल रिट्रीट्स पैकेज की कीमत दो रात के लिए प्रति कपल 65000/रुपये से शुरू है।