ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी रोइंग चैंपियनशिप के दूसरे दिन पंजाबी यूनिवर्सिटी पटियाला चार गोल्ड, एक सिल्वर, एक ब्राेंज मेडल के साथ कुल 6 मेडल जीतकर पहले, कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी तीन गोल्ड, तीन सिल्वर, एक ब्राेेंज के साथ कुल 7 मेडल लेकर दूसरे, चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी घड़ूआं, मोहाली एक गोल्ड जीतकर तीसरे और पंजाब यूनिवर्सिटी, चंडीगढ़ तीन सिल्वर मेडल जीतकर चौथे स्थान पर हैं।
चैंपियनशिप के दूसरे दिन सोमवार को 2000 मीटर के फाइनल मुकाबले खेले गए। इनमें वुमन सिंगल्स स्कल इवेंट में पंजाबी यूनिवर्सिटी पटियाला की नवनीत कौर ने 8.31.91 मिनट के साथ गोल्ड जीता। वहीं पंजाब यूनिवर्सिटी, चंडीगढ़ की पूजा ने 8.40.51 का समय लेकर सिल्वर और कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी की मंजोत कौर 8.41.84 का समय लेकर ब्रोंज मेडल जीतने में कामयाब रही।
वुमन पेयर इवेंट में कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी की हरप्रीत कौर और अनु ने 8.33.11 का समय लेकर गोल्ड मेडल, पंजाबी यूनिवर्सिटी पटियाला की मनदीप कौर और मोनिका ने 8.55.69 का समय लेकर सिल्वर मेडल, अन्ना यूनिवर्सिटी की अदिति और सनकवी ने ब्राेंज मेडल जीता। पुरुष वर्ग के सिंगल स्क ल में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी, घड़ूआं मोहाली के प्रीतपाल सिंह ने 7.13.96 का टाइम लेकर गोल्ड मेडल जीता तो वहीं कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी के चेतन ने 7.20.26 का समय लेकर सिल्वर मेडल और पंजाबी यूनिवर्सिटी पटियाला के गुरविंदर सिंह 8.30.82 मिनट के समय के साथ ब्रोंज मेडल जीतने में कामयाब रहे।