फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीयू में चुनावों का दौर.. सीनेट के बाद अब पुसा और पुकसा के चुनाव की घोषणा, 22 को होंगे चुनाव

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। पंजाब यूनिवर्सिटी प्रशासन ने सीनेट चुनाव के बाद अब पंजाब यूनिवर्सिटी नॉन टीचिंग स्टाफ एसोसिएशन (पुसा) और पंजाब यूनिवर्सिटी क्लास सी स्टाफ एसोसिएशन (पुकसा) के चुनावों की तारीखें घोषित कर दी हैं। दोनों ही चुनाव 22 अप्रैल को सुबह 9 बजे लेकर शाम तक आयोजित किए जाएंगे। इस बार कोरोना महामारी को देखते हुए पीयू ने सात मतदान बूथ बनाए हैं।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार पुसा चुनाव में 21 उम्मीदवार होंगे। इनमें सात दफ्तर पदाधिकारी, एक अफसर मतदाता क्षेत्र, 2 सुपरिंटेंडेंट, 7 वरिष्ठ मतदाता क्षेत्र और चार क्लर्क पद के होंगे। पुसा के लिए लगभग एक हजार 50 मतदानकर्ता है। इसके अलावा पीयू के क्षेत्रीय केंद्रों पर भी मतदाता बूथ बनाए गए हैं। होशियारपुर, मुक्तसर, लुधियाना, साधु आश्रम, बलाचौर, लुधियाना एक्सटेंशन लाइब्रेरी आदि क्षेत्रीय केंद्रों पर भी मतदान बूथ बनाए गए हैं। हर क्षेत्रीय केंद्र में 30-35 के करीब मतदाता हैं।
ये रहेंगी मुख्य तारीखें
पुसा और पुकसा के लिए उम्मीदवारों की सूची 15 अप्रैल को नोटिस बोर्ड पर लगा दी जाएगी। 16 अप्रैल को सुबह 10 बजे तक पुसा और पुकसा के नामांकित व्यक्ति नाम वापस ले सकते हैं। पुसा उम्मीदवारों की अंतिम सूची 16 अप्रैल को दोपहर 2 बजे और पुकसा की दोपहर 3 बजे तक नोटिस बोर्ड पर लगाई जाएगी। 22 अप्रैल को सुबह से शाम तक मतदान प्रक्रिया आयोजित होगी। 23 अप्रैल को दोपहर ढाई बजे तक पुसा के मतदान की गिनती और परिणाम और शाम 4 बजे तक पुकसा के मतदान की गिनती और परिणाम घोषित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें