फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदहाली में रोज गार्डन, हालात बयां करती तस्वीरों के साथ प्रशासक बदनौर से शिकायत

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। नगर निगम के अधिकारियों की अनदेखी की वजह से शहर की शान रोज गार्डन बुरे दौर से गुजर रहा है। कंक्रीट लाइट टूट कर गिर रही हैं। गार्डन में कुत्तों की संख्या बढ़ती जा रही है और हेरिटेज साइकिल स्टैंड टूटे हुए हैं, लेकिन इन्हें ठीक करने पर कोई ध्यान नहीं दे रहा है। इसे लेकर हेरिटेज प्रोटेक्शन सेल के सदस्य अजय जग्गा ने प्रशासक वीपी सिंह को पत्र लिखकर तस्वीरों के साथ हालात को बयां किया है।
विज्ञापन

शिकायत में जग्गा ने कहा है कि रोज गार्डन के कंक्रीट लाइट्स की हालत इतनी खराब है कि इनमें से कई लाइट्स टूट कर गिर गई हैं, लेकिन निगम की तरफ से इन्हें ठीक नहीं कराया गया है। इन लाइट्स की विदेशों में लाखों रुपये की नीलामी होती है। पिछले कुछ समय से लोगों ने गार्डन में लावारिस कुत्तों को खाना डालना शुरू कर दिया है, जिसके चलते इस एरिया में लावारिस कुत्तों की संख्या बढ़ गई है। यहां डॉग बाइट के केस बढ़ने का भी खतरा है, इसलिए लावारिस कुत्तों को खाना डालने के लिए कोई अन्य जगह निर्धारित की जानी चाहिए। इसके अलावा हेरिटेज साइकिल स्टैंड टूटे हुए हैं। शहर में नए साइकिल स्टैंड बनाने के लिए तो प्रशासन लाखों रुपये खर्च करने की तैयारी कर रहा है, लेकिन पुराने हेरिटेज साइकिल स्टैंड की संभाल नहीं कर पा रहा है। उन्होंने कहा कि गार्डन के अंदर लोग साइकिल चला रहे हैं। उन्होंने ऐसा पिछले 50 साल से नहीं देखा है, लेकिन निगम व पुलिस विभाग दोनों ही इसे गंभीरता से नहीं ले रहे हैं। ये सब तब हो रहा है, जब गार्डन के बाहर लिखा हुआ है कि गार्डन के अंदर साइकिल लाने की अनुमति नहीं है। उन्होंने कहा कि गार्डन के दोनों एंट्री गेट पर इस संबंध में बड़े बोर्ड लगाए जाने चाहिए, क्योंकि अभी साइकिलों की एंट्री बैन को लेकर काफी छोटे अक्षरों में निर्देश लिखे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें