फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब मोहाली में रोज फेस्टिवल, कार्निवाल की भी योजना

Thu, 08 Oct 2015 02:00 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली में भी अब चंडीगढ़ की तर्ज पर रोज फेस्टिवल का हर साल आयोजन किया जाएगा। प्रतियोगिताएं और रंगारंग कार्यक्रम भी होगा। चंडीगढ़ में यह फेस्टिवल हर साल आयोजित किया जाता है। मोहाली में अब से पहले सिर्फ एक बार ही यह प्रयोग हुआ था। बड़ी संख्या में मोहाली के लोग चंडीगढ़ का रोज फेस्टिवल देखने जाते हैं।
विज्ञापन


शहर के पहले मेयर कुलवंत सिंह ने मीडिया से बातचीत में कहा कि अगले साल फरवरी में जब गुलाब पूरी तरह खिले होते हैं, उस दौरान रोज फेस्टिवल आयोजित किया जाएगा। इसके लिए अभी तीन जगहों की निशानदेही की गई है। जिनमें फेज दस स्थित सिल्वी पार्क, फेज 3बी2 स्थित रोज गार्डन और सेक्टर 82 शामिल हैं। इनमें से किसी एक जगह पर रोज फेस्टिवल आयोजित किया जाएगा।

मेयर कुलवंत ने कहा कि उनकी दिली इच्छा है कि मोहाली में भी बड़े स्तर पर रोज फेस्टिवल का आयोजन किया जाए। मोहाली में जितना विकास हुआ है, इसने चंडीगढ़ को पीछे छोड़ दिया है। उन्होंने दावा किया कि आगामी पांच सालों में खूबसूरती के मामले में भी मोहाली, चंडीगढ़ को पीछे छोड़ देगा।
विज्ञापन


पहले भी रोज फेस्टिवल करा चुके हैं मेयर
मोहाली में रोज फेस्टिवल मेयर कुलवंत का ड्रीम प्रोजेक्ट है। इससे पहले वह 2001 से 2006 तक मोहाली नगर काउंसिल के प्रधान रहे थे। उस दौरान पहली बार नगर निगम ने गमाडा के साथ मिल कर फेज दस के सिल्वी पार्क में पहली बार रोज फेस्टिवल करवाया था। उस दौरान फेज दस की मार्केट में विशेष तौर पर झूले भी लगवाए गए थे। तत्कालीन विधायक बीर दविंदर सिंह ने भी इसमें काफी दिलचस्पी दिखाई थी।

कुलवंत की कंपनी जनता लैंड प्रमोर्ट्स लिमिटेड की ओर से पिछले साल सेक्टर 82 में फ्लॉवर शो करवाया गया था। उनकी कंपनी के पास अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट की लैंडस्केपिंग की भी जिम्मेदारी है। चंडीगढ़ की ओर से मोहाली की एंट्री पर स्थित शहीद मेजर बिक्रम सिंह चौक का सौंदर्यीकरण भी उनकी कंपनी ने किया है।

रोज फेस्टिवल में क्या होगा खास
मेयर कुलवंत सिंह ने बताया कि रोज फेस्टिवल में खिले गुलाब तो आकर्षण का केंद्र होंगे ही। इनके अलावा फोटोग्राफी के मुकाबले, गीत-संगीत के मुकाबले होंगे। रोज प्रिंस और रोज प्रिंसेस की प्रतियोगिता आकर्षण का केंद्र रहेगी। लोगों के लिए किचन गार्डन मुकाबला भी करवाया जाएगा। बच्चों के लिए फन गेम्स आयोजित किए जाएंगे।

कार्निवाल की भी योजना
मेयर कुलवंत सिंह ने बताया कि नगर निगम चंडीगढ़ की तर्ज पर मोहाली में कार्निवाल आयोजित करने की योजना पर भी विचार कर रहा है। यह कार्निवाल फेज 3बी2 या ऐसी किसी और मार्केट में आयोजित करने का प्लान है। जिसमें पंजाब के नामी गायकों को बुलाया जाएगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें