फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोज फेस्टिवल : आखिरी दिन उमड़ा हुजूम, गाड़ियां लगाने को भी नहीं मिली जगह

विज्ञापन
रोज फेस्टिवल के दौरान रोज गार्डन में सेल्फी लेतीं लड़कियां। - फोटो : CHANDIGARH
विज्ञापन
चंडीगढ़। सांकेतिक रोज फेस्टिवल के समापन पर रोज गार्डन में लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा। हालात यह थे कि लोगों को गाड़ियां लगाने की जगह नहीं मिल रही थी। लोग सेक्टर 17, 9, 15 और सेक्टर- 10 में गाड़ियों लगाने पहुंचे। इस दौरान गार्डन केसामने वाली सड़क पर भी जाम लगा रहा। पहले दो दिन कम संख्या में लोग पहुंचे थे।
विज्ञापन

इस बार निगम के अधिकारियों को लग रहा था कि सांकेतिक रोज फेस्टिवल में न सांस्कृतिक कार्यक्रम हो रहे हैं और न चॉपर चल रहा है। इसलिए लोगों का भी रुझान कम ही रहेगा, लेकिन आखिरी दिन गार्डन में जहां तक नजर जा रही थी लोग ही दिखाई दे रहे थे। प्रवेश द्वार पर तिल रखने की जगह भी नहीं थी। यहां पर कर्मचारी लोगों के हाथ सैनिटाइज करवा रहे थे। इस दौरान कोई फूलों से बनी आकृतियों के सामने फोटो खिंचवा रहा था तो कोई ऊंट की सवारी का आनंद ले रहा था। इतनी भीड़ देखकर वहां खाने की सामग्री बेचने वालों के भी चेहरे खिले हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें