यहां पार्क कर सकते हैं वाहन
- चंडीगढ़ पुलिस हेडक्वार्टर के पीछे वाहनों की पार्किंग बनाई गई है।
- सेक्टर-9 स्थित चंडीगढ़ हाउसिंग बोर्ड (सीएचबी) और यूटी सचिवालय के पीछे भी पार्किंग की व्यवस्था रहेगी। सेक्टर-9 पंजाब पुलिस मुख्यालय के पीछे से लेकर केंद्रीय सदन तक।
- सेक्टर-9 मध्य मार्ग पर एससीओ के सामने।
- सेक्टर-16 रोज गार्डन की बैक साइड।
- सेक्टर-17 स्थित होटल ताज के सामने।
- सेक्टर-17 टीडीआई मॉल के सामने।
- सेक्टर-17 मल्टीलेवल पार्किंग और नीलम थिएटर पार्किंग।
- सेक्टर-17 नगर निगम कार्यालय की पार्किंग।
- सेक्टर-17 रास फ्रंटियर के पास।
- सेक्टर-17 नीलम थिएटर के साथ लगती पार्किंग में भी वाहन पार्क कर सकते हैं।
लोगों से ट्रैफिक पुलिस की खास अपील
ट्रैफिक पुलिस की तरफ से अपील की गई है कि लोग अपने वाहन केवल निर्धारित पार्किंग में खड़े करें। सेक्टर-16 की अंदरूनी सड़कों, साइकिल ट्रैक, पैदल मार्ग और नो पार्किंग जोन में वाहन पार्क न करें। नियमों की अनदेखी कर पार्क किए वाहनों को पुलिस जब्त करेगी। ट्रैफिक पुलिस के हेल्पलाइन नंबर 1073 पर संपर्क कर सकते हैं। वहीं रोज फेस्ट के चलते कुछ सड़कों पर ट्रैफिक डायवर्ट या प्रतिबंधित किया जा सकता है।