फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रूपांतरण बैसाखी मुटियारां दी के लिए फाइनल ऑडिशन

Thu, 10 Apr 2014 12:35 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
किसी ने सप्ताह पहले, तो किसी ने दस दिन से गिद्दे, भंगड़े और स्किट के लिए तैयारी की। फिर चाहे गृहिणी हो या फिर वर्किंग वुमन। हर किसी ने स्टेज पर आते ही दमदार परफार्मेंस दी।
विज्ञापन


कुछ ने तो गिद्दे के लिए स्पेशल कोरियोग्राफर की भी मदद ली। यह उत्साह बुधवार को अमर उजाला ‘रूपांतरण बैसाखी मुटियारां दी’ में होने वाले कंपीटिशन के फाइनल ऑडिशन में देखने को मिला।

बाल भवन सेक्टर-23 में पंजाबी ट्रेडीशनल सांग, गिद्दा, भंगड़ा और स्क्रिट कंपीटिशन के लिए आडिशन लिए गए। इसमें पचास प्रतिभागियाें ने हिस्सा लिया।

अमर उजाला सोशल वेलफेयर विभाग यूटी प्रशासन और ग्रेवाल आई इंस्टीट्यूट, सेंट्रल बैंक ऑफ  इंडिया, जायरा डायमंड और ओमिका क्रिएशंस के सहयोग से ‘रूपांतरण बैसाखी मुटियारां दी’ कार्यक्रम 13 अप्रैल को टैगोर में आयोजित किया जाएगा। वहीं इस कार्यक्रम का बिग एफएम रेडियो पार्टर है।
विज्ञापन

 
आडिशन में गायकी के जज सुधामा राम थे। इसमें म्यूजिक डॉ. अरूणकांत और अनिल ने दिया। शो में संचालन उमा महाजन ने किया।

कार्यक्रम में दो भंगड़े, तीन गिद्दे और छह प्रतिभागी पंजाबी ट्रेडीशनल सांग कंपीटिशन के लिए चुने गए हैं, जो 13 अप्रैल को टैगोर थियेटर में प्रस्तुति देंगे। इस दौरान पंजाबी ट्रेडीशनल सांग कंपीटिशन में 22 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। गिद्दे में रीनू की टीम और शिखा चौधरी की टीम ने अपनी परफार्मेस से काफी प्रभावित किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें